
तोमर बंधु सूदखोरी केस: गिरफ्तारी पर इनाम घोषित, जानकारी देने पर मिलेगा नकद पुरस्कार
राजधानी रायपुर में सूदखोरी, अवैध वसूली, मारपीट और धमकी जैसे संगीन मामलों में फरार चल रहे वीरेंद्र सिंह तोमर और रोहित तोमर की जानकारी देने पर ₹5,000 का इनाम घोषित किया गया है। यह घोषणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह द्वारा की गई है।
पुलिस को अंदेशा है कि फरारी के दौरान ये दोनों आरोपी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम दे सकते हैं। इसी खतरे को देखते हुए इनकी गिरफ्तारी में तेजी लाने के लिए यह इनाम तय किया गया है। फिलहाल पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई है।
