
तेंदूपत्ता बोनस घोटाला: ₹7 करोड़ की हेराफेरी में EOW की बड़ी कार्रवाई, 11 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के सुकमा वन मंडल में तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिलने वाले बोनस की राशि में ₹7 करोड़ का गबन सामने आया है। आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने इस मामले में तत्कालीन DFO अशोक कुमार पटेल समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में वन विभाग के कर्मचारी और समिति प्रबंधक शामिल हैं। सभी पर बोनस की राशि को फर्जी खातों में ट्रांसफर कर हेराफेरी करने का आरोप है। कोर्ट ने सभी को 30 जून तक रिमांड पर भेज दिया है।
